देवरिया, जून 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। कुछ समय पहले मेडिकल कालेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओपीडी में बार-बार होने वाले अत्यधिक मासिक रक्तस्राव तथा गंभीर मासिक धर्म से पीड़ित 38 वर्षीय छपौली, गौरीबाजार की महिला आई थी। डा. माया सिंह ने चिकित्सीय परीक्षण एवं आवश्यक जांचों के दौरान उनके गर्भाशय में एक बड़ी फाइब्रॉइड गांठ गई। रोगी का औषधीय उपचार दिया गया, किंतु उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। न तो फाइब्रॉइड के आकार में कोई कमी आई और न ही उनके लक्षणों में उल्लेखनीय राहत मिली। लगातार बने रहने वाले लक्षणों तथा रोगी का परिवार पूर्ण हो जाने के कारण डा. माया एवं उनकी टीम ने टोटल एब्डॉमिनल हिस्टेरेक्टॉमी अर्थात गर्भाशय को शल्यक्रिया द्वारा निकालने का निर्णय लिया। आपरेशन के बाद निकाले गए गर्भाशय के परीक्षण में लगभग 5 सेमी आकार का...