फतेहपुर, फरवरी 28 -- फतेहपुर। अल्लीपुर स्थित अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज में आईपीडी (इन-पेशेंट डिपार्टमेंट) शुरू होने की राह में तकनीकी देरी बनी हुई है। हालांकि महीने भर पूर्व ऑपरेशन थिएटर का सफल ट्रायल हो चुका है। लेकिन 300 बेड की पूर्ण सुविधा और बिजली सप्लाई जैसी मूलभूत तैयारियों को अंतिम रूप देने में अभी समय लग रहा है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरके मौर्या ने बताया कि 20 जनवरी को ओटी का सफल ट्रायल हो चुका है। इसमें तीन मरीजों की दूरबीन विधि (लेप्रोस्कोपिक) से सफल सर्जरी की जा चुकी है। कहा कि 300 बेड की आईपीडी को सुचारू रूप से शुरू करने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे और बिजली की आपूर्ति में अभी काफी काम बाकी है। जिसके चलते अभी भी मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। आईपीडी के पूरी तरह संचालन न होने से मरीजों को...