देवरिया, अक्टूबर 27 -- देवरिया, निज संवाददाता: महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के पानी टंकी से मिले महाराष्ट्र के केमिकल फैक्ट्री मालिक के शव के मामले में पुलिस की जांच लगातार चल रही है। सफाईकर्मियों के आक्रोश को देखते हुए कोतवाल रविवार को मेडिकल कालेज पहुंचे और सफाईकर्मियों के अलावा सुरक्षा गार्डों से भी उन्होंने पूछताछ की। उन्होंने जांच में कर्मचारियों से सहयोग करने की भी बात कही। उधर पुलिस कुछ काल डिटेल को भी संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के पानी की टंकी से 6 अक्टूबर को एक व्यक्ति का शव मिला था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज समेत पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था। लापरवाही मिलने पर शासन ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश बरनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.