मेडिकल कालेज इमरजेंसी में प्राचार्य ने हार्ट अटैक मरीज की जान बचायी
एटा, जून 1 -- वीरांगना अबंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने अस्पताल के नियमित निरीक्षण के दौरान सोमवार को इमरजेंसी में हृदयाघात (हार्ट अटैक) के गंभीर मरीज की तत्काल स्थिति का आकलन करते हुए जान बचाई। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने आवश्यक जांचें कर त्वरित रूप से थ्रोम्बोलाइटिक उपचार एवं आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं देकर मरीज की जान बचाई गई। इस चिकित्सकीय हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप मरीज की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह पूर्व में एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में विभागाध्यक्ष मेडिसिन रह चुके हैं। कोविड काल के दौरान 25 बेड का आईसीयू बनाकर कोविड के मरीजों की जान बचा चुके हैं। प्राचार्य ने साथ में रहने वाली इमरजेंसी चिकित्सा टीम की तत्परता एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि गंभीर रोगियों को गोल्डन ऑवर के भीतर गुणवत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.