मेडिकल कराने ले जाते समय शातिर लुटेरा भागा, मुठभेड़ में लगी गोली
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। राजेपुर थाने के कुइयां गांव में वकील के घर लूट और फायरिंग करने वाले शातिर लुटेरों को ग्रामीणों ने तो दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया था मगर राजेपुर पुलिस उसे संभाल नहीं पाई। मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी राजेपुर लाते समय लुटेरा कुलवंत दो सिपाहियों की निगरानी से पेशाब के बहाने हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। किरकिरी के बाद हरकत में आयी पुलिस ने दो टीमें गठित कर खेत में घेरकर मुठभेड़ में उसे पैर में गोली मारकर दबोच लिया जिससे वह घायल हो गया। कुइयां गांव में शनिवार की रात्रि ढाई बजे वकील राजेश पाठक के घर पर घुसे बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया था। इस घटना में पांच लाख रुपये की नगदी और जेवरात बदमाश ले गये थे। वकील के भतीजे भानुप्रकाश को बदमाशों ने गोली मार दी थी जिससे वह घायल हो गये थे। जबकि वैभव पर धारदार ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.