बिहारशरीफ, जून 30 -- मेडिकल कचरा से बिगड़ रही मिट्टी, पानी और हवा की सेहत पर्यावरण खराब होने से स्वास्थ्य पर पड़ रहा प्रतिकूल असर कचरा को सही तरह से संग्रह करने के साथ ही निपटान किया जाना जरूरी भस्मक मशीन चालू होने से बिहारशरीफ व पावापुरी शहर को होगा सबसे अधिक लाभ फोटो : बिहार कचरा : बिहारशरीफ में खुले में फेंका गया मेडिकल कचरा। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। पावापुरी भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान में लगी भस्मक मशीन को जल्द चालू करवाने का प्रयास होना चाहिए।

पर्यावरण की चिंता पर्यावरणप्रेमी राहुल कुमार का कहना है कि मेडिकल कचरा का सही से समय पर निपटान नहीं होने से सिर्फ संक्रमण का खतरा नहीं होता है। बल्कि, इससे जल और पानी के साथ हवा भी दूषित होती है। इसके अलावा, कचरे के गलत निस्तारण से मिट्टी और जल स्रोत प्रदूषित होते हैं, जिससे लंबे समय तक ...