रुडकी, दिसम्बर 28 -- लक्सर में मेडिकल स्टोर एसोसिएशन की शहर कार्यकारिणी के गठन को लेकर आयोजित बैठक में रविवार को कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। सहमती नहीं बनने के कारण कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पहले वैध लाइसेंस धारक मेडिकल स्टोर संचालकों को संगठन का सदस्य बनाया जाएगा, इसके बाद ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। लक्सर में मेडिकल स्टोर एसोसिएशन की शहर कार्यकारिणी के गठन को लेकर स्टोर संचालकों में आपसी विवाद है। पिछले दिनों कुछ संचालकों ने बैठक कर एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री बनाने का दावा किया था। जबकि बाकी स्टोर संचालक इस पर सहमत नहीं थे। इसे लेकर रविवार को कस्बे के एक होटल में सभी मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक बुलाई गई। इसमें पहले कार्यकारिणी के नई सिरे से गठन पर चर्चा शुरू की गई। इस दौरा...