देहरादून, फरवरी 11 -- लक्सर। लक्सर मेडिकल एसोसिएशन के चुनाव को लेकर कस्बे की दूसरी संस्था लक्सर केमिस्ट एसोसिएशन ने एतराज जताया है। उनका कहना है कि जो व्यक्ति संगठन का प्राथमिक सदस्य ही नहीं हैं, उन्हें अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत बताया है। गत दिवस लक्सर मेडिकल एसोसिएशन ने कार्यकारिणी गठन का प्रेस नोट जारी किया था। इसमें ओमपाल सिंह को अध्यक्ष, मुकेश कुमार को उपाध्यक्ष, अमित कुमार महामंत्री व सुरेश कुमार को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने की बात लिखी गई थी। लक्सर केमिस्ट एसोसिएशन ने इसके ऊपर आपत्ति जताई है। संगठन के संरक्षक विनोद कुमार खन्ना ने बताया कि जिस व्यक्ति के नाम ड्रग विभाग से मेडिकल स्टोर का लाइसेंस जारी होता है, नियमानुसार वही संगठन का सदस्य बन सकता है। उन्होंने दावा किया कि ओमपाल सिंह की दुकान ...