मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि एसकेएमसीएच की इमरजेंसी में संसाधन उपलब्ध रहने के बाद भी मरीजों को सुविधा नहीं मिल रही है। गुरुवार की दोपहर शहबाजपुर के रामचंद्र प्रसाद (50 वर्ष) की इमरजेंसी में मौत हो गई। डॉक्टर ने ब्रेन हेमरेज से मौत बताई। ईसीजी करने के बाद डॉक्टर ने मौत की पुष्टि तो कर दी, लेकिन शव को ढंकने के लिए न कफन मिला न घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध हो सकी। परिजन ऑटो से किसी तरह शव को घर ले गए। इमरजेंसी कंट्रोल रूम में तैनात एक ब्रदर नर्स ने बताया कि किसी ने एम्बुलेंस की मांग नहीं की है। 102 पर डायल करने के बाद एम्बुलेंस उपलब्ध कर दी जाती है या कोई परिजन कंट्रोल रूम में आकर एम्बुलेंस की मांग करे तो उपलब्ध कराई जाती है। बता दें कि गुरुवार को आधा दर्जन लोगों की ठंड जनित बीमारी से इमरजेंसी में मौत हुई। ज...