मेरठ, अप्रैल 24 -- एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में हीमोफिलिया का सेंटर शुरु होने पर शुक्रवार को हीमोफिलिया रोगियों के लिए कार्य कर रही आई ड्रीम टू ट्रस्ट ने धन्यवाद सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ. नवरत्न गुप्ता को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पौधा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने आईड्रीम टू ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए हीमोफिलिया वार्ड को ट्रस्ट की उपलब्धि बताया। अब हीमोफिलिया मरीजों को फैक्टर लगवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के समन्वयक प्रिंस अग्रवाल, अनुज कुमार मलिक ने किया। उप प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक, एसआईसी डॉ. सुधा कुमारी, डॉ. धीरज राज, अभिषेक भारद्वाज, गौरव शर्मा, हर्ष कु...