मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी में तीन दिनों से पानी सप्लाई नहीं, वार्ड में लोग परेशान
मेरठ, जून 13 -- मेरठ। मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी, ट्रोमा वार्ड में पिछले तीन दिनों से जल आपूर्ति प्रभावित है। इससे वार्ड में भर्ती मरीज, तीमारदार और स्टाफ को पानी नहीं मिलने से खासी परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार को वार्ड में मौजूद तीमारदार और स्टाफ का सब्र का बांध टूट गया। इस मामले की शिकायत कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टांक से की। इसके बाद अस्पताल के पानी की सप्लाई ठीक करने वाले कर्मचारी इमरजेंसी पहुंचे। कई घंटे की मेहनत के बाद सप्लाई लाइन का फॉल्ट तलाश में आया। बताया जा रहा है कि एक कर्मचारी ने इमरजेंसी को सप्लाई देने वाले टयूबवेल का गेट वॉल ही बंद कर दिया था। इसकी वजह से पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई।वर्जन...जानकारी मिलने पर तुरंत सप्लाई कर्मचारियों को लाइन ठीक करने के आदेश दिए गए। इसकी जानकारी नहीं थी पिछले तीन दिनों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.