मेडिकल असेसमेंट कैंप में 58 दिव्यांग बच्चों का हुआ परीक्षण
कौशाम्बी, अगस्त 14 -- समग्र शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को बीआरसी मंझनपुर में मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों का मेडिकल परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा के निर्देशन और बीईओ प्रमोद कुमार गुप्ता व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशीष कुमार के सहयोग से कैंप हुआ। सीएमओ की ओर से गठित मेडिकल बोर्ड में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. ब्रह्मा शुक्ला, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत यादव, साइकोलॉजिस्ट डॉ. पंकज कोटार्य, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेंद्रधर द्विवेदी समेत अन्य चिकित्सकों ने बच्चों का परीक्षण किया। कैंप में 14 मूक-बधिर, नौ दृष्टिबाधित, 20 मानसिक दिव्यांग और 15 अस्थि दिव्यांग समेत कुल 58 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इनमें 35 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.