उरई, अगस्त 11 -- उरई। संवाददाता बीआरसी मड़ोरा में मंगलवार को दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप लगाया गया। यहां स्वास्थ्य महकमे की टीम ने सरकारी परिषदीय स्कूलों के 61 दिव्यांग बच्चों की जांच करने के बाद उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए।महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार बीएसए विकास चौधरी के निर्देशन में ब्लॉक संसाधन केंद्र मडोरा विकास खंड डकोर में मेडिकल असेसमेंट कैंप एबीएसए प्रीति राजपूत और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिव दीन चौधरी की उपस्थिति में लगाया गया। स्वास्थ्य टीम में जिला अस्पताल के ऑर्थो सर्जन डॉ शक्ति मिश्रा, डॉ राम द्विवेदी ईएनटी सर्जन डॉ बीपी सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रुचि वर्मा, मानसिक स्वास्थ्य की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ अर्चना विश्वास ने कैंप में आए दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता की जांच की। इसमें कुल...