लखनऊ, अगस्त 23 -- -रोबोटिक तकनीक से छोटे चीरे, कम रक्तस्राव और जल्द रिकवरी संभव यह भी पढ़ें- सफदरजंग अस्पताल में पहली बार निशुल्क रोबोटिक सर्जरी से घुटना प्रत्यारोपण लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। रोबोटिक सर्जरी में रोबोट डॉक्टर की जगह नहीं लेगा, बल्कि सर्जन की क्षमता को बढ़ाएगा। सर्जन ही तय करेगा कि मरीज का ऑपरेशन कैसे करना है? रोबोट उसी प्रक्रिया को अधिक सटीकता और बारीकी से पूरा करने में मदद करेगा। आधुनिक रोबोटिक सिस्टम में 3डी विजुअलाइजेशन, करीब 10 गुना तक मैग्निफिकेशन और बेहद सटीक इंस्ट्रूमेंट मूवमेंट जैसी सुविधाएं हैं। इससे उचित मरीजों में छोटे चीरे, कम रक्तस्राव, ऑपरेशन के बाद कम परेशानी और जल्द रिकवरी जैसे संभावित फायदे मिल सकते हैं। यह जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनिल खन्ना ने दी।आईएमए लखनऊ का आयोजन सीतापुर...