मेडिएशन सेंटर में अधिवक्ता से अभद्रता
प्रयागराज, जुलाई 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी अधिवक्ता अनादि चित्रांशी ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह बुधवार को एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में मेडिएशन सेंटर पहुंचे थे। वहां एक व्यक्ति ने उनका नाम पूछने के बाद गालीगलौज व धक्कामुक्की की और लखनऊ लौटते समय अनहोनी होने की धमकी दी। मौके पर मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने बीच बचाव किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.