पाकुड़, फरवरी 25 -- नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर चले रहे मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0 के तहत बुधवार को तीन मामलों का सफल सुलह-समझौता कराया गया। मामला पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण पोषण वाद संख्या 12/2026 ओरिजनल सूट 10/2026 एवं तीसरा मामला ओरिजनल सूट 158/2025 है। वर्षों से अलग रह रहे दंपतियों को प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के अथक प्रयास से सभी मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी मतभेद को समाप्त किया गया। दोनों वाद में पति-पत्नी ने आपसी मतभेद को भूलाकर एक साथ रहने के लिए राजी हुए। दोनों पक्ष एक-दूसरे के भावनाओ...