मेरठ, जून 3 -- बरसात से ठीक पहले मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) और नगर निगम के बीच 13 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के हस्तांतरण का मामला अटकता नजर आ रहा है। मेडा द्वारा भेजे गए आधा-अधूरे प्रस्ताव को नगर निगम ने वापस लौटाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि बिना तकनीकी और वित्तीय ब्योरे के हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी नहीं की जाएगी। इस मामले में जहां मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि मंगलवार को एक दौरे की बैठक हुई है। आज फिर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक होगी। मेडा की गत दिनों हुई बोर्ड बैठक में शहर के 13 एसटीपी को नगर निगम को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया था। इसके अनुपालन में मेडा ने एक सामान्य पत्र नगर निगम को भेज दिया। मेयर और निगम अधिकारियों का कहना है कि उक्त पत्र में उन प्लांटों की वर्तमान स्थिति, क्षमता, लागत और तकनीकी पहलुओं का कोई विस्तृत विवर...