मेरठ, अप्रैल 26 -- मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की टीम ने शनिवार को जानी और कंकरखेड़ा इलाकों में अवैध रूप से विकसित की जा रही तीन कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। मेडा की टीम ने शनिवार को कंकरखेड़ा के पठानपुरा भोला रोड पर 35 हजार वर्ग मीटर भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसके अलावा जानी क्षेत्र में भोला रोड पर बाई तरफ जैनपुर गांव में 40 हजार वर्ग मीटर भूमि पर एवं कंकरखेड़ा के पठानपुरा भोला रोड पर आठ हजार वर्ग गज की भूमि पर अवैधानिक तरीके से विकसित की जा रही कॉलोनी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- मेरठ के सेंट्रल मार्केट में 350 से ज्यादा भवनों पर नोटिस चस्पा, तोड़ने को 15 दिन का दिया समय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...