बरेली, जून 21 -- हाफिजगंज, संवाददाता। खेत की मेड़ को लेकर चल रहे विवाद में पिता पुत्र ने एक युवक पर बांके से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसका भाई बचाने गया तो उन्होंने उससे भी मारपीट की। घटना की रिपोर्ट थाना हाफिजगंज में दर्ज कराई गई है। हाफिजगंज थाना के डांडिया मुर्तजा गांव के संजीव कुमार के खेत की मेड़ को लेकर गांव के ही पड़ोसी खेत स्वामी राजेश्वर सिंह से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 19 जून को पड़ोसी खेत स्वामी ने उनकी पूरी मेड़ जोत दी थी। शनिवार को वह अपने भाई अनिल कुमार और ग्रामीणों के साथ खेत पर मेड़ देखने पहुंचे थे। इसी दौरान मेड़ सीधी कराने की बात को लेकर उनकी राजेश्वर सिंह से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी खेत स्वामी ने बांके से उनके भाई अनिल कुमार के सिर पर वार कर दिया। जब उन्होंने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो राजेश्व...