उन्नाव, अप्रैल 22 -- बीघापुर। उन्नाव-लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित इंदामऊ के सामने भूमि विवाद का मामला सामने आया है। आरती देवी पुत्री छोटेलाल निवासी लालखेड़ा (रायबरेली), गंगा देवी पत्नी संतु निवासी फिरोजपुर लालगंज और कांति देवी पत्नी सुनील कुमार निवासी सुल्तानपुरी वेस्ट दिल्ली ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अचलगंज थाना क्षेत्र के अभय मिश्रा और रवि सहाय मिश्र ने उनकी जमीन की मेड़ तोड़कर अपने खेत में मिला ली है। पीड़ित महिलाओं ने मेड़ बहाल कराने की मांग की है। वहीं रवि सहाय मिश्र ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनकी जमीन का स्पष्ट गाटा संख्या है और उन्होंने किसी की भूमि पर कब्जा नहीं किया है। यह भी पढ़ें- सीमांकन के बाद लगाया गया पत्थर उखाड़ा उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त लोग कई वर्षों से उनकी जमीन हड़पने का प्रयास कर रहे ...