वाराणसी, दिसम्बर 13 -- शिवपुर। पिसौर निवासी महेंद्र कुमार उर्फ अरविंद ने शिवपुर थाने में केस दर्ज कराया है। बताया कि शुक्रवार को खेत पर गया था। गांव के फूलचंद पाल, अशोक कुमार पाल, कमलेश पाल, श्याम कुमार खेत की मेड़ तोड़ रहे थे। मना करने पर गाली गलौज करने लगे। इस पर भाई जितेंद्र कुमार और पत्नी खुशबू पटेल ने विरोध किया। मनबढ़ों ने दोनों भाइयों और पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। जितेंद्र का मोबाइल तोड़ दिया। दूसरी पक्ष के पिसौर शिवपुर निवासी फूलचंद पाल ने महेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार और दोनों की पत्नियों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...