बुलंदशहर, दिसम्बर 16 -- क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी साहूकार ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा रहते हैं। उनके पिता के नाम दो बीघा जमीन है। आरोप है कि सीमा पर लगे खेत के मालिक ने उनके खेत की मेड़ पर खड़े कुछ पेड़ कटवा दिए। जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है। साथ ही पेड़ काटने की परमिशन भी वन विभाग से नहीं ली गई। खेत पर जाने के बाद उन्हें जानकारी हुई। पेड़ों के विषय में पूछने पर आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.