कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- एयरपोर्ट थाने के छोटा कादिलपुर गांव में शनिवार भोर एक दर्दनाक हादसे में किशोरी की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटा कादिलपुर गांव निवासी अजय कुमार की दो वर्ष पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। उनके निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी पत्नी मालती देवी पर आ गई थी। शनिवार भोर उनकी 12 वर्षीय बेटी अंशिका गेहूं की कटाई के लिए मजदूरी पर घर से निकली थी। वह गांव के किसान लालमन के खेत की मेड़ से होकर जा रही थी। इसी दौरान खेत में खीरे की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए चारों ओर खुले तार में करंट दौड़ा रखा गया था। कम उजाले के कारण अंशिका को तार दिखाई नहीं दिया और वह उसके संपर्क मे...