मेड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 10 घायल
गिरडीह, जून 20 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत धोथो में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। उक्त खूनी संघर्ष में एक पक्ष के आठ लोग तथा दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जमुआ से उच्च स्तरीय इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। धोथो के पीर मो. अंसारी ने हीरोडीह थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में पीर मो. अंसारी ने बताया कि शुक्रवार रात धोथो के अनीस अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, गुलाम अंसारी, सरफराज अंसारी, मंजूर अंसारी, दाउद अंसारी, सोनी खातून, सिराज इस्तेखार तथा आमना खातून सभी हरवे हथियार से लैस होकर उसके घर के सामने आए और गंदी-गंदी गालियां देने लगे। आवेदन में कहा गया है कि जब व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.