एटा, जुलाई 12 -- गांव गोराचम में रविवार सुबह खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पथराव हुआ। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक हाथ में तमंचा लिए दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रविवार सुबह करीब सात बजे गांव में खेत की मेड़ जोतने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट हुई और पथराव शुरू हो गया। हमले में एक पक्ष से रामनाथ सिंह, रामसनेही दूसरे पक्ष से सुमित, विक्रम निवासी गोराचम घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में कराया गया। घायल रामनाथ सिंह ने बताया कि भूमि को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। आरोप ह...