गोंडा, जून 21 -- उमरी बेगमगंज। थाना क्षेत्र के उमरी जेठासी गांव में खेत की मेड़ काटने के विवाद को लेकर एक महिला का मामला सामने आया है। गांव की कुमुमा देवी पत्नी स्वर्गीय केशवराम चौहान की तहरीर के मुताबिक दिन में खेत की मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में सत्यनारायण सिंह ने उन्हें अपशब्द कहते हुए लाठी, मुक्का और थप्पड़ से मारा-पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में दंपती पर हमला, तीन के खिलाफ मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...