अयोध्या, अप्रैल 8 -- भदरसा संवाददाता । पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के बरवा गांव के मजरे बसाइतपुर में मेड़ काटने के विवाद में एक दंपत्ति की पिटाई की गई। प्रकरण में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।तहरीर में गांव निवासी अजीत वर्मा पुत्र श्याम नारायण वर्मा का आरोप है कि उनके पिता श्याम नारायण और मां पिंकी देवी खेत पर गए थे। जहां मेड़ काटने को लेकर संदीप वर्मा से कहासुनी हुई। जिसके बाद संदीप वर्मा ने पिता की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव् करने पर मां को भी मारा पीटा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रामनारायण वर्मा,संदीप वर्मा व प्रदीप वर्मा के खिलाफ मारपीट,धमकी आदि की रिपोर्ट दर्ज कर चोटहिलो को मेडिकल के लिए भेजववाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...