बुलंदशहर, अप्रैल 6 -- पहासू क्षेत्र के गांव सोही में खेत की मेढ़ काटने के विवाद में आरोपियों ने पीड़ित किसान के घर मे घुसकर लाठियों और रॉड से हमला कर दिया। जिसमें पीड़ित तथा उसके बेटे घायल हो गए। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुस कर घरेलू सामान भी तोड़ दिया। पुलिस को सूचना दिए जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक अज्ञात सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार सोही निवासी गजेंद्र पाल दो दिन पूर्व अपने खेत की मेड़ काटने की सूचना पर पहासू थाने में सूचना देने के लिए गांव से गया तो आरोपियों ने बाइक के सामने ट्रैक्टर लगाकर रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट की गई। रविवार को आरोपियों ने पीड़ित के घर पहुंच कर उसके दो बेटों तथा स्वयं पर लाठी डंडों व सरियों से हमला कर द...