सीतापुर, मार्च 28 -- सीतापुर। तम्बौर के ग्राम सिसैया में खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पीड़ित अरुण मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विपक्षी अमित यादव ने उनके खेत की मेड़ काटकर लिप्टिस के पेड़ लगा दिए थे। जब अरुण मिश्रा ने इसका विरोध किया, तो विपक्षी ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...