संतकबीरनगर, अप्रैल 21 -- संतकबीरगनर, निज संवाददाता। मेड़रापार में बंगाली दवाखाना पर महिला के इलाज के बाद मरपीट का मामला सामने आया। पीड़िता ने जिलाधिकारी से शिकायत की। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाखाना को सील कर दिया है।मेड़रापार में बंगाली दवाखाना पर एक महिला इलाज कराने के गई। इलाज से महिला संतुष्ट नहीं हुई। इस पर दवाखाना का संचालन करने वाले ने मारपीट भी किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामरतन की अगुवाई में डॉ मुबारक अली, लिपिक राजेन्द्र प्रसाद, शशि भूषण वर्मा की टीम मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सील कर दिया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि बंगाली दवाखाना के पास मेडिकल स्टोर चलाने का लाइसेंस हैं, लेकिन इलाज करने का कोई लाइसेंस नहीं है। वहीं पर उसका आवास भी है। ऐसे में आवास का हि...