सीतापुर, जून 29 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली स्थित शहीद स्मारक पर मेड़ बंदी न होने के विरोध में बार एग्रामीण धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरेाप है कि संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन दिया और कई बार एसडीएम सिधौली से शिकायत की जा चुकी है फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब तक मेड़ बंदी नहीं की जाएगी प्रदर्शन जारी रहेगा। अटरिया निवासी रामू, हरिराम, कन्हैया लाल, महेश कुमार व शकुंतला देवी आदि ग्रामीण सोमवार को शहीद स्मारक पर जुटकर नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते 20 जून को एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया गया था कि राजस्व विभाग न्यायालय सिधौली में मेड़ बंदी हेतु एक वाद दायर किया गया था। उक्त मामले में न्यायालय द्वारा 29 जनवरी 2026 को हम लोगों के पक्ष में अंतिम आदेश पारित किया गया था। न्यायालय के स्पष्ट ...