लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- खीरी के मोहम्मदी में खेत की पैमाइश और मेडबंदी के नाम पर पांच हजार की रिश्वत लेते एक राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को एंटी करप्शन की टीम ने धर दबोचा। टीम आरोपी कानूनगो को अपने साथ लखनऊ ले गई। मोहम्मदी तहसील के पंचायत मानेपारा के मजरा सुंसी निवासी किसान घनश्याम पाठक ने कानूनगो के खिलाफ शिकायत की थी। घनश्याम अपने खेत की पैमाइश और मेड़बंदी के लिए लंबे समय से चक्कर काट रहे थे। बाद में उन्होंने एंटी करप्शन लखनऊ की टीम से संपर्क किया। घनश्याम के मुताबिक मोहम्मदी तहसील का कानूनगो भूपेंद्र सिंह छह हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। एंटी करप्शन की टीम ने गुरुवार को कानूनगो को उसके कमरे पर ट्रैप किया और पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो को धर लिया। इस कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मच गया। टीम कानूनगो को दबोचकर कोतवाली ले गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.