बुलंदशहर, दिसम्बर 19 -- कस्बा निवासी वैभव सिंघल ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसकी बिगहपुर गांव में कृषि भूमि है। जिसकी उसने मेडबंदी व पिलरबंदी करा रखी है। सोमवार को वह अपने खेतों पर देखभाल करने के लिए घूमने गया तो मेड़बंदी व पिलरबंदी खुर्द-बुर्द मिली। जानकारी मिली कि खुर्द-बुर्द करने वाले आरोपी अशोक व राहुल निवासी बल्लभगढ़ हरियाणा व नरेश,भूले व जितन निवासी अख्तियारपुर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...