पटना, दिसम्बर 13 -- पटना वीमेंस कॉलेज वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता के इंडोर गेम की चैंपियन भूगोल विभाग की अंबिका कुमारी रहीं। एथलेटिक्स चैंपियन अंग्रेजी विभाग की अर्पिता प्रकाश रहीं। इसी में उपविजेता भौतिकी विभाग एलिस बारा रहीं। इस बार मार्च पास्ट प्रतियोगिता में पहला स्थान वोकेशनल तृतीय वर्ग की छात्राओं को मिला। दूसरे स्थान पर बीए स्नातक की छात्राएं रहीं। तीसरे स्थान पर बीकॉम और वोकेशनल तृतीय वर्ष की छात्राएं रहीं। उद्घाटन बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह सीईओ रवीद्रन शंकरन ने किया। उन्होंने कहा कि मेडल लाओ और नौकरी पाओ से महिलाओं का खेल के प्रति जागरूकता आई है। अब ओलंपिक से लेकर तमाम खेल प्रतियोगिता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पटना विवि की कुलपति प्रो. नमिता सिंह थीं। उन्...