संभल, दिसम्बर 24 -- सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित 69वीं नेशनल कुराश प्रतियोगिता में मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों व कोच को मंगलवार को एसपी ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया। जिले की होनहार बेटियों ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले और मंडल का नाम रोशन किया है। त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल कन्या गुरूकुल की खिलाड़ी आयुषी सागर ने अंडर-14 वर्ग में गोल्ड मेडल जबकि तराना जहां ने पैर में चोट के बावजूद अंडर-19 में सिल्वर मेडल जीता है। 16-20 दिसंबर तक हुई प्रतियोगिता में आयुषी सागर ने 48 किलोग्राम प्लस भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और गोल्ड मेडल जीता। आयुषी सागर, बसंती देवी इंटर कॉलेज रुस्तमपुर न्यावली की कक्षा 9 की छात्रा हैं और मुरादाबाद जिले में असालतपुर गांव की रहने वा...