मेडल और सर्टिफिकेट पाकर बच्चों के चेहरे खिले
हरदोई, मई 9 -- संडीला। मेधावी छात्रों को हौसला अफजाई करने पहुंचे केयर ह्यूमन ट्रस्ट के सदस्यों ने नगर के आई आर इंटर कालेज़ व दा ग्लोबल पाठशाला गौसगंज मे बच्चों को सम्मानित किया। नगर मे आई आर इंटर कालेज़ मे केयर ह्यूमन ट्रस्ट के अध्यक्ष सलीम, कोषाध्यक्ष शरद कुमार चौरासिया नामित सभासद व् ट्रस्ट के सदस्य मोहम्मद हसनैन ने अपने टॉप किये बच्चों को मेडल, सर्टिफिकेट व मेडल देकर सम्मानित किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने बच्चों की हौसला अफ़ज़ाई करते हुए कहाँ की आप ने मेहनत की आपको उसका इनाम मिल रहा है। शिक्षक आशीष सिंह ने कहाँ की कि इस तरह कार्यक्रम बच्चो का हौसला बढ़ाते है। दा पाठशाला ग्लोबल गोसगंज मे आशीष कुमार ने संचालन कर लगभग दो दर्ज़न बच्चो को सम्मानित कराया। प्रिंसिपल गर्गी व शिक्षक संजय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.