गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम। इफको चौक मेट्रो स्टेशन की टिकट काउंटर गैलरी से अज्ञात चोर ने चार लाइट और एक पंखा चोरी कर लिया। इस सिलसिले में दिल्ली मेट्रो के खंड अभियंता भोपाल सिंह ने थाना इफको चौक मेट्रो स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। तीन फरवरी की रात को यह चोरी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...