लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ। लेखराज मेट्रो स्टेशन पर बिछड़ी नौ वर्षीय बच्ची को स्टेशन पर तैनात कर्मियों ने उसकी बहन से मिलाया। बच्ची बिछड़ने के बाद स्टेशन पर जब भटकने लगी तो स्थिति को भांपते हुए स्टेशन पर तैनात कर्मियों ने तत्काल उसे सुरक्षित संरक्षण में लिया। कंट्रोलर को सूचना दी। स्टेशन कंट्रोलर ने बच्ची से पूछताछ कर आवश्यक सत्यापन किया। मिली जानकारी के आधार पर लखनऊ के बीकेटी निवासी बच्ची की बहन से संपर्क किया गया। सभी आवश्यक औपचारिकताओं एवं पहचान सत्यापन के बाद बच्ची को शाम करीब साढ़े छह बजे सकुशल उसकी बहन के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.