नोएडा, अगस्त 7 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान 12वीं के एक छात्र के बैग से जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। एक्स-रे बैगेज स्कैनर में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर सुरक्षाकर्मियों ने छात्र को रोककर बैग की तलाशी ली। इसके बाद यूपीएसएसएफ कर्मियों ने छात्र को फेज-2 थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया किशोर बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के जीवाना मुल्तियाना गांव का रहने वाला है और इंटरमीडिएट का छात्र है। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसे रास्ते में कारतूस पड़ा मिला था। जिज्ञासावश उसने उसे उठाकर अपने बैग में रख लिया था। उसके मुताबिक, वह कारतूस बैग में होने की बात भूल गया था और उसी बैग के साथ मेट्रो स्टेशन पहुंच गया। हालांकि, फेज-2 थाना पुलिस ने बराम...