गुड़गांव, अप्रैल 2 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। मिलेनियम सिटी के मेट्रो स्टेशनों पर अपनी बातों के जाल में फंसाकर उनके बैंक खातों में सेंध लगाने वाले गिरोह के एक सदस्य को गुरुग्राम पुलिस ने दबोच लिया है। मेट्रो थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से 30 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। नौ अक्तूबर 2025एक व्यक्ति को मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पर दो अज्ञात युवकों ने अपनी बातों में उलझा लिया। शातिरों ने झांसे में लेकर पीड़ित के मोबाइल फोन और क्रेडिट/डेबिट कार्ड का पासवर्ड जान लिया। इसके बाद आरोपी उसका फोन और कार्ड लेकर रफूचक्कर हो गए और उसके बैंक खाते से करीब 64 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर मेट्रो थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक अप्रैल को आरोपी को गुरुग्राम से काबू किय...