नोएडा, दिसम्बर 12 -- नोएडा। फेज-2 क्षेत्र के एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास नाले में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को नाले से निकाला और उसकी पहचान करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि शव नाले में बहकर आया है। वहीं, स्थानीय लोग व्यक्ति की हत्या कर शव नाले में फेंकने की आशंका जता रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...