मेट्रो स्टेशनों पर सीआईएसएफ की महिला कमांडो तैनात होंगी
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला कमांडो तैनात होंगी। सीआईएसएफ ने दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन इकाई की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) विंग में 22 महिला कर्मियों को शामिल किया है। इन महिला कमांडो को ऐसे मेट्रो स्टेशनों पर तैनात किया जाएगा जहां पर आमतौर पर महिलाओं की संख्या ज्यादा रहती है। इनमें राजीव चौक, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय, सरोजिनी नगर और दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस जैसे मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। तैनाती से पहले इन महिला कमांडों को विशेष सामरिक और हथियार संचालन का प्रशिक्षण दिया गया है। ताकि वे किसी भी सुरक्षा चुनौती या आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपट सकें। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें परिचालन ड्यूटी पर नियुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.