लखनऊ, जुलाई 19 -- पेपर मिल कॉलोनी स्थित मेट्रो सिटी अपार्टमेंट में शनिवार रात एक सिक्योरिटी गार्ड का शव पानी की टंकी में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बाराबंकी के बिंदौरा निवासी 45 वर्षीय ननकू शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजनों ने मामले की गहन जांच कराने की मांग की है। ननकू पत्नी मीरा और तीन बच्चों के साथ पेपर मिल कॉलोनी में किराए पर रहते थे। वह मेट्रो सिटी में गार्ड की नौकरी करते थे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भांजे प्रदीप ने बताया कि शनिवार को ननकू की रात की ड्यूटी थी। घर से वह समय पर ड्यूटी पर गए थे। रात के दौरान ननकू ने साथी गार्ड से शौच जाने की बात कही और टावर की 12वीं मंजिल की छत पर चले गए। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे तो साथी ने खोजबीन शुरू की। तलाशी के दौरान ननकू का शव ...