मुरादाबाद, अप्रैल 15 -- मुरादाबाद। महानगर का प्रमुख पीली कोठी चौराहा अब मेट्रो सिटी की तर्ज पर हाईटेक तरीके से विकसित किया जाएगा। नगर निगम ने इसे आकर्षक और आधुनिक रूप देने की योजना तैयार कर ली है। चौराहे के बीच में अत्याधुनिक फव्वारा लगाया जाएगा। इसमें रंग-बिरंगी लाइटों का शानदार संयोजन होगा। रात के समय लोगों के लिए खास आकर्षण होगा। चौराहे के चारों ओर ग्रीनरी विकसित की जाएगी। जिससे न सिर्फ सौंदर्य बढ़ेगा बल्कि पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। योजना के तहत चौराहे के केंद्र में देश के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा महानगर की पहचान को नई दिशा देगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक, चौराहे के सौंदर्यीकरण से महानगर की खूबसूरती बढ़ेगी और यह चौराहा लोगों के लिए एक आकर्षक स्थल के रूप में विकसित होगा। पीलीकोठी चौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.