मेट्रो सिटी की केबल में फाल्ट, पांच हजार लोगों की बत्ती गुल
लखनऊ, मई 12 -- राजधानी में ग्रीन कॉरिडोर स्थित तेजस चौराहा पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मार्टिनपुरवा ट्रांसमिशन उपकेंद्र से मेट्रो सिटी को जाने वाली 33 केवी लाइन अचानक ब्रेकडाउन हो गई। इससे लगभग पांच हजार लोगो की बत्ती गुल हो गई। भीषण गर्मी में बिजली न आने से परेशान लोगों ने भीखमपुर उपकेंद्र पर फोन किया, तब जाकर विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हालांकि मेट्रो सिटी जैसे अपार्टमेंट्स में जनरेटर बैकअप की सुविधा होने से निवासियों को बड़ी राहत मिली। वहीं अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि फाल्ट ठीक करने के बाद शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। जगत नारायण रोड पर एक ट्रांसफार्मर में दिक्कत हो गई। इससे परिवार कल्याण विभाग सहित आसपास के इलाके में बत्ती गुल हो गई। अधिशासी अभियंता रमन वासुमित्रा ने बताया कि करीब ढाई घंटे बाद बिजली बहाल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.