बागपत, मई 29 -- बागपत। मेट्रो का खेकड़ा तक विस्तार कराने के लिए सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। केंद्रीय शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने सांसद को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार को अग्रेषित कर दिया है। बताया कि मेट्रो का विस्तार होने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा और विकास के अवसर बढ़ेंगे। नौकरीपेशा, व्यापारी और विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में इस मार्ग के लिए राज्य सरकार द्वारा कोई औपचारिक प्रस्ताव मंत्रालय को प्राप्त नहीं हुआ था, इसलिए सांसद के सुझाव को अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हुए केंद्र सरकार ने इसे तुरंत उत्तर प्रदेश सरकार को भेज दिया है, ताकि वहां से औपचारिक प्रस...