नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मेट्रो में एक युवक के पास ब्लेड मिलने और उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्री यह आरोप लगा रहे हैं कि वह आरोपी युवक मेट्रो में यात्रियों की जेब काटने के लिए ब्लेड मार रहा था। इसी दौरान वह पकड़ा गया। इसके बाद यात्रियों ने उसकी पिटाई कर दी। इस वजह से उसका चेहरा लहूलुहान हो गया। वीडियो में एक यात्री को यह कहते सुना जा सकता है कि देखो ये ब्लेड है। किसी को ब्लेड मार के भाग सकता था। यात्री के उससे नाम पता पूछने पर आरोपित युवक खुद को एचआईवी मरीज बता रहा है। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मेट्रो में ब्लेड लेकर चढ़ने को मेट्रो में सुरक्षा के लिए खतरा बता रहे हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि वायरल वीडि...