बागपत, अप्रैल 3 -- खेकड़ा थाना क्षेत्र में चार युवकों से मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रटौल और मेरठ निवासी चार युवकों ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। मेरठ निवासी वंश, हर्ष और अभिषेक रटौल निवासी अपने साथी लक्की के साथ शुक्रवार को खेकड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवकों ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि खेकड़ा निवासी एक युवक ने उन्हें मेट्रो में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। आरोपी ने प्रत्येक युवक से 30-30 हजार रुपये लिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो उन्हें नौकरी मिली और न ही कोई प्रक्रिया पूरी हुई। युवकों का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। इससे परेशान होकर चारों युवक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.