नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर वह दिल्ली मेट्रो से आम यात्रियों की तरह सफर किया। यात्रा करके वो लाजपत नगर पहुंचीं, जहां उन्होंने राजधानी की पहली 'अटल कैंटीन' का उद्घाटन किया। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली गेट से मेट्रो पकड़ी और लाजपत नगर तक आम यात्रियों के साथ सफर किया। इस दौरान वह मेट्रो में मौजूद यात्रियों से बातचीत करती भी दिखीं, जिससे उनका यह कदम चर्चा में आ गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली मेट्रो के सपने को साकार करने में अहम योगदान रहा है। उन्हीं की दूरदृष्टि के कारण आज मेट्रो दिल्ली की जीवनरेखा बन चुकी है। लाजपत नगर में शुरू की गई अटल कैंटीन का उद्देश्य शहर के दैनिक मजदूरों, श्रमिकों और...