मेट्रो तक सवारी पहुंचाने के लिए नए मार्गों की तलाश शुरू
लखनऊ, मई 16 -- राजधानी के सभी 21 मेट्रो स्टेशनों तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बसों के नए रूट तैयार किए जा रहे हैं। नए मार्गों के सर्वे की जिम्मेदारी यातायात निरीक्षकों को दी गई है। नये रूटों पर सर्वे ऐसे किया जाएगा कि हर क्षेत्र के लोगों को सभी मेट्रो स्टेशनों से ई-सिटी बसों के जरिये जोड़ा जा सके। इस पहल का उद्देश्य मुख्य सड़कों से ट्रैफिक लोड कम करना और ईंधन की बचत करना है। ई-सिटी बसों की यह सेवा फीडर सेवा के रूप में चलाई जाएगी। यह फीडर सेवा मेट्रो रूट से इतर (अलग) क्षेत्रों के लिए होगी। इसके तहत मुंशीपुलिया, इंदिरा नगर, गोमती नगर, निशातगंज, कैसरबाग, चारबाग, नाका, आलमबाग, कृष्णानगर और ट्रांसपोर्ट नगर में मेट्रो स्टेशनों के पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके लिए वर्तमान में मेट्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.